{"_id":"68cfec6d5601779e3b0de127","slug":"kullu-taxi-driver-arrested-with-two-kg-of-hashish-solan-news-c-176-1-ssml1040-153283-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुल्लू का टैक्सी चालक दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुल्लू का टैक्सी चालक दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
सोलन की तरफ ला रहा था नशीला पदार्थ
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कंडाघाट में दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर कंडाघाट में पुलिस ने टैक्सी चालक को 2 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की। आरोपी की पहचान कुल्लू जिले के निवासी के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी से चरस के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संलिप्त टैक्सी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
शनिवार देर रात कंडाघाट पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि शिमला की तरफ से एक टैक्सी सोलन की ओर आ रही है। इसमें टैक्सी चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति नहीं था। गाड़ी में भारी मात्रा में चरस लोगों को सप्लाई करने के लिए लाई जा रही थी। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंडाघाट के समीप नाकाबंदी कर गाड़ी को जांच के लिए रोका। जांच में गाड़ी चालक देवेंद्र, निवासी गांव कंढाआरण, डाकखाना शावड, तहसील आनी, जिला कुल्लू से 2 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।