{"_id":"698b20d0b274384a6c036651","slug":"kudos-to-the-teachers-of-primary-school-surajpur-secondary-school-children-are-weak-in-mathematics-solan-news-c-176-1-ssml1041-162971-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्राथमिक स्कूल सूरजपुर के शिक्षकों को शाबाशी, माध्यमिक के बच्चे गणित में कमजोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्राथमिक स्कूल सूरजपुर के शिक्षकों को शाबाशी, माध्यमिक के बच्चे गणित में कमजोर
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूल का किया औचक निरीक्षण
दोनों स्कूलों में एमडीएम और परिसर स्वच्छता रही बेहतरीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शिक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को पट्टा शिक्षा खंड के केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर और माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्कूलों की व्यवस्थाएं संतोषजनक और बेहतर पाई गईं। हालांकि माध्यमिक विद्यालय में आठवीं के विद्यार्थी गणित विषय में कुछ कमजोर पाए गए। इस पर अध्यापक को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राज कुमार पराशर और जिला विज्ञान समन्वयक अमरीश शर्मा ने दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया। सुबह के समय पहुंची टीम ने सबसे पहले प्रार्थना सभा का अवलोकन किया। इसके बाद विद्यालय की स्वच्छता व्यवस्था, शिक्षण स्तर और विद्यार्थियों के ज्ञान का आकलन किया गया। साथ ही मिड-डे मील (एमडीएम) की भी जांच की गई। एमडीएम का भोजन और स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
इसके अलावा स्कूल के ईको क्लब की ओर से परिसर में किए कार्यों की भी सराहना की गई। बच्चों की ओर से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधे लगाए गए हैं। बेकार पड़ी वस्तुओं से सजावटी सामग्री तैयार की गई है। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने बताया कि जिले में लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। कई स्कूलों में सराहनीय कार्य सामने आ रहे हैं, जिनकी प्रशंसा की जा रही है, जबकि जिन स्कूलों में अनियमितताएं पाई जा रही हैं, उन्हें सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।