फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   krishn birthday celebrated in solan

श्री कृष्ण लल्ला का जन्मोत्सव मनाया

Tue, 26 Apr 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 26 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
krishn birthday celebrated in solan
सोलन में सत्संग सुनने उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुरारी मार्केट में हिमाचल नर हरि सेवा समिति के माध्यम से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य कमलकांत ने बताया कि कभी भी गुरु, ब्राह्मण और माता-पिता का तिरस्कार नहीं करना चाहिए। समुद्र मंथन की कथा का सुंदर वर्णन एवं समुद्र मंथन से 14 रत्नों की प्राप्ति का वर्णन किया। भगवान शिव द्वारा मोहिनी भगवान के दर्शन का वर्णन किया।


राजा बलि द्वारा त्रिलोकी प्रशासन तथा वामन भगवान के द्वारा देवताओं के संकट को दूर करना का सुंदर वर्णन किया। भगवान राम जी के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि व्यक्ति को मर्यादित रहकर सत्य का आचरण करते हुए जीवन जीना चाहिए। मुरारी मार्केट में सभी श्रोताओं ने बड़े हर्षोल्लास और सुंदर झांकियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया। इस दौरान तरसेम भारती, मुकेश शर्मा, बाल मुकंद शर्मा, ठाकुर दत्त शर्मा, जय ठाकुर, जोगेंद्र खत्री, तारचंद गुप्ता, अशोक गुप्ता, भूषण कुमार, राकेश कुमार, सोहनलाल शर्मा, राजेश कुमार, हरिओम शर्मा, हेमा ठाकुर, ऊषा देवी, वीना शर्मा, किरण शर्मा, मुकेश शर्मा, केसी ठाकुर और सुशील शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed