{"_id":"65f2e7699e9dc08a17026bd1","slug":"kotkhai-youth-arrested-in-case-of-theft-in-vegetable-market-solan-news-c-176-1-ssml1040-118017-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सब्जी मंडी में चोरी के मामले में कोटखाई का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सब्जी मंडी में चोरी के मामले में कोटखाई का युवक गिरफ्तार
Thu, 14 Mar 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
दुकान के गल्ले में रखे 40 हजार रुपये किए थे चोरी
आरोपी युवक के खिलाफ पहले से चोरी के हैं पांच मामले दर्ज
पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर ले रही है रिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में एक दुकान से 40 हजार रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने शिमला जिले के कोटखाई के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजीव कोहली निवासी दी मॉल सोलन जिला सोलन जोकि सब्जी मंडी सोलन में आढ़ती हैं, ने बीते 24 फरवरी को थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि जब वह रोजाना की तरह 24 फरवरी को सुबह 8:30 बजे सब्जी मंडी स्थित दुकान पर पहुंचे तो इन्होंने देखा कि दुकान के गल्ले में रखे 40000 रुपये चोरी हो गए हैं। जिस पर इन्होंने थाना सदर में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामले में 13 मार्च को पुलिस ने आरोपी मिथुन (30) निवासी गांव भुवाना कोटखाई जिला शिमला को गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी की नकदी भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी मिथुन इससे पहले भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहा है और जिला शिमला के विभिन्न थानों में इसके खिलाफ चोरी के 5 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।