{"_id":"6946fc1b05a3a8211e08c7d0","slug":"kings-xi-punjab-cricket-champions-solan-news-c-176-1-ssml1040-159633-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: किंग्स इलेवन की टीम क्रिकेट चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: किंग्स इलेवन की टीम क्रिकेट चैंपियन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस पर क्रिकेट के मैदान से दिया एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू। हिमाचल प्रदेश एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वाधान में संचालित एसएनएस फाउंडेशन की टीआई परियोजना व महाले के सीएसआर सहयोग से अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दशहरा ग्राउंड में चौथे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। नगर परिषद के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण प्रवासी मजदूरों और वाहन चालकों के बीच खेला गया क्रिकेट मैच रहा। स्टार इलेवन और किंग्स इलेवन के बीच हुए इस मुकाबले में किंग्स इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए स्टार इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 116 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी किंग्स इलेवन की टीम ने सधे हुए खेल का प्रदर्शन किया और अंतिम ओवर की तीन गेंद शेष रहते ही 117 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुख्यातिथि लखविंदर सिंह ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से प्रवासी समुदाय को जागरूक करना एक सराहनीय कदम है। कार्यक्रम के दौरान प्रवासियों को एचआईवी जांच और बचाव के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार, पार्षद ठाकुर दास, डॉ. विनोद कपिल, पुनीत कपूर, रुचि कपूर, रजनी सिंगला, अंशु अग्रवाल, गैब्रियल के प्लांट हेड सुरेंद्र मेवाड़, अंजना शर्मा और सुमन शर्मा उपस्थित रहे।
बिट्टू बने मैन ऑफ द मैच
किंग्स इलेवन की जीत में खिलाड़ी बिट्टू ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 37 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा आयोजित रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भी किंग्स इलेवन की टीम ने बाजी मारी।