{"_id":"66251a330586512c0e0c2aee","slug":"kidnapped-two-women-at-gunpoint-solan-news-c-176-1-ssml1040-120123-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बंदूकें दिखाकर दो महिलाओं को किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बंदूकें दिखाकर दो महिलाओं को किया अगवा
Sun, 21 Apr 2024 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के साथ अशील हरकतें कर जान से मारने की दी धमकी
ढांग निचली का है मामला, पीडि़तों ने पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। ढांग निचली में एक महिला ने कुछ लोगों पर उसे व उसकी ोठानी को गलत नीयत से जबरन उठा कर गाड़ियों में डालकर अपने घर ले जाने का आरोप लगाया है। घर में ले जाकर इन लोगों ने उनके साथ अश्लील हरकत भी की है। बाद में शोर मचाने पर धमकी देकर चले गए। इन बदमाशों के हाथ में बंदूकें भी थीं। दभोटा पुलिस थाना में महिला ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार ढांग निचली की महिला ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शाम पांच बजे वह अपनी जेठानी के साथ पशुओं को घास डालने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकली तो एक गाड़ी आई जिसमें अमरजीत व करमजीत पुत्र राम आसरा कुछ अन्य लोगों के साथ इन्हें उठाकर अपने घर ले गए। वहां पर उनके साथ जबरदस्ती करने लगे। चीखने चिल्लाने पर अमरजीत, करमजीत और अन्य लोग वहां से भाग गए। इस दौरान उन्होंने बंदूकें दिखाकर कहा कि वे रात को उनके परिवार को बच्चों समेत गोलियों से मार देंगे। उधर, डीएसपी फिरोज खान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।