फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kharna happened on the second day of Chhath, 36 hours fast started

Solan News: छठ के दूसरे दिन हुआ खरना, 36 घंटे का उपवास शुरू

Sat, 18 Nov 2023 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Kharna happened on the second day of Chhath, 36 hours fast started
छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पर्व पर गुड़ की खीर का प्रसाद लगाती हुई महिला। संवाद
अन्न और जल ग्रहण नहीं करेंगे उपवास रखने वाले लोग
विज्ञापन

रविवार को डूबते सूर्य को देंगे अर्घ्य, सोमवार को खुलेगा व्रत
बीबीएन के बाजार में लोगों ने जमकर की खरीदारी, खूब काफी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में छठ पूजा पर्व के दूसरे दिन खरना मनाया गया। सुबह ही लोगों ने दूध और गुड़ से खीर तैयार की। खीर खाने के बाद उपवास रखने वाले लोगों का 36 घंटे तक व्रत शुरू हो गया। इस दौरान लोग अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे। वहीं रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इसके बाद सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का परायण करेंगे। उपवास के लिए बीबीएन के बाजारों में सामग्री खरीदने वालों की खूब भीड़ रही। पूजा में प्रयुक्त होने वाले सामान में गन्ना, अदरक, हल्दी, केला, नारियल, संतरा, शकरकंद, मूली, ठेकुवा, चकोतरा (गागल), सिंघाड़ा की खरीद हुई। वहीं पूजा के लिए घाट को भी सजा दिया गया है।

वहीं लोगों ने घर में आटा भी तैयार किया गया। इससे ठेकुआ तैयार होगा। 19 को शाम के समय सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके लिए सूप में रख कर सभी पूजा सामग्री घाट तक पहुंचाई जाएगी। पूर्वांचल जन कल्याण समिति के प्रवक्ता परमहंस द्विवेदी, पिंटू सिहं, सत्या पांडे ने बताया कि 19 को सनसिटी के समीप बालद खड्ड में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसी शाम को यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। इसके लिए बिहार राज्य से राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से छठ मईया के लिए जागरण होगा। छठ पूजा में किसी भी मूर्ति की पूजा नहीं होती। बल्कि सूर्य देवता और छठी मैया का आह्वान किया जाता है। इस पूजा के लिए बीबीएन में बालद, सरसा व चिकनी खड्ड के किनारे लोगों ने मिट्टी की वेदी बना दी है। शनिवार शाम को अपनी अपनी बेदी पर जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं कुछ लोग सनसिटी मार्ग के साथ बालद खड्ड में बने घाट पर पूजा अर्चना करेंगे।

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पर्व पर गुड़ की खीर का प्रसाद लगाती हुई महिला। संवाद

छठ पूजा के दूसरे दिन खरना पर्व पर गुड़ की खीर का प्रसाद लगाती हुई महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed