{"_id":"613cec608ebc3e866757487d","slug":"kasauli-police-challaned-bike-scooty-owner-in-arki-s-domehar-panchayat-got-sms-of-chllan-for-tripple-riding-solan-news-sml383483965","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक अंजान, आंगन में कट गया स्कूटी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक अंजान, आंगन में कट गया स्कूटी का चालान
विज्ञापन
आंगन में खड़ी स्कूटी।
- फोटो : SOLAN
सोलन। अर्की क्षेत्र के डूमैहर पंचायत के व्यक्ति के साथ अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। व्यक्ति के आंगन में खड़ी स्कूटी का कसौली पुलिस ने ट्रिप्पल राइडिंग का चालान काट दिया।
दिलचस्प यह है कि चालान काटने के समय स्कूटी मालिक के आंगन में खड़ी थी। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यह मामला सामने आने से पुलिस की किरकिरी भी हो रही है।
दरअसल हुआ यूं कि कसौली थाना के अंतर्गत कुठाड़ चौकी ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एक स्कूटी का चालान काट दिया। हालांकि उस समय यह स्कूटी डुमैहर पंचायत के कोट गांव में मालिक के आंगन में खड़ी थी।
विज्ञापन
स्कूटी मालिक के मोबाइल में जैसे ही चालान कटने का मेसेज आया, उसके होश उड़ गए। वाहन मालिक कभी अपनी स्कूटी को देखे तो कभी मेसेज को। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि ये मेसेज उन्हीं के चालान का है। स्कूटी उनके घर के आंगन में खड़ी थी और बनलगी में ट्रिपल राइडिंग का दो हजार का चालान कट गया था।
व्यक्ति का कहना है कि वह स्कूटी को बनलगी नहीं लेकर गए। इस चालान की बात सुन पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि पुलिस ने बाइक का चालान किया है लेकिन चालान में स्कूटी का नंबर कैसे आ गया। इस पर संशय बरकरार है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं बाइक पर फर्जी नंबर तो नहीं था। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने बाइक का चालान जरूर किया है। अब स्कूटी का चालान कैसे हो गया, इसकी जांच की जा रही है।