{"_id":"6a96509a3278fa7c94051b98","slug":"kasauli-khushwant-singh-lit-fest-iran-america-gen-z-discussion-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: ईरान-अमेरिका तनाव से Gen Z के मुद्दों तक, कसौली लिट फेस्ट में होगी बेबाक बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: ईरान-अमेरिका तनाव से Gen Z के मुद्दों तक, कसौली लिट फेस्ट में होगी बेबाक बहस
Tue, 01 Sep 2026 09:42 AM IST
Ankesh Dogra
सोमदत्त शर्मा, सोलन।
सोमदत्त शर्मा, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 09:42 AM IST
सार
कसौली क्लब में 23 से 25 अक्तूबर तक 15वें खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट का आयोजन होगा। इस बार मध्य पूर्व में इस्राइल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के साथ जेन जी से जुड़े सामाजिक और समसामयिक मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहेंगे। देश-विदेश के लेखक, साहित्यकार, बुद्धिजीवी और विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे। वर्ष 2012 में शुरू हुआ यह आयोजन खुशवंत सिंह की स्मृति में आयोजित किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कसौली क्लब में 15वें खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट (लिट फेस्ट) का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कसौली क्लब में 15वें खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्ट (लिट फेस्ट) का आयोजन 23 से 25 अक्तूबर तक किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन में इस बार इस्राइल, ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के साथ-साथ जेन जी से जुड़े मुद्दों पर भी गहन चर्चा होगी। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। देश-विदेश से साहित्यकार, बुद्धिजीवी, लेखक और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ इसमें भाग लेंगे। पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर बेबाक चर्चा के लिए जाना जाता है। इस वर्ष मध्य पूर्व में जारी संघर्ष पर केंद्रित सत्र आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसमें भू-राजनीतिक विशेषज्ञों, लेखकों और विचारकों को आमंत्रित किया जा रहा है। विशेषज्ञ इस्राइल, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के संदर्भ, मौजूदा परिस्थितियों और इसके संभावित वैश्विक प्रभावों पर विचार रखेंगे। लिटफेस्ट का यह संस्करण बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन
वर्ष 2012 में खुशवंत सिंह की याद में बेटे ने की थी शुरुआत
लिटरेचर फेस्ट की शुरुआत वर्ष 2012 में खुशवंत सिंह की याद में उनके बेटे राहुल सिंह और उनके कुछ मित्रों ने की थी। तब से यह आयोजन देश-विदेश के चर्चित लेखकों और साहित्यकारों को एक मंच प्रदान करता रहा है। लिट फेस्ट में साहित्य के साथ सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर भी चर्चा होती है। खुशवंत सिंह का कसौली से गहरा लगाव था। वह कसौली को अपना दूसरा घर मानते थे। उनकी चर्चित कृति ट्रेन टू पाकिस्तान समेत कई रचनाओं का लेखन कसौली स्थित राज विला में हुआ। खुशवंत सिंह पत्रकार, लेखक, उपन्यासकार और इतिहासकार थे। उनका जन्म 2 फरवरी 1915 को हुआ था और 20 मार्च 2014 को उनका निधन हुआ। पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक पहचान मिली। उन्हें पद्म भूषण (1974) और पद्म विभूषण (2007) से सम्मानित किया गया था।
विज्ञापन