{"_id":"6a92e4ca38d7a7b0140eee78","slug":"kasauli-hotels-packed-on-the-weekend-traffic-jams-caused-by-the-influx-of-tourists-solan-news-c-176-1-ssml1040-177622-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कसौली के होटल वीकेंड पर पैक, पर्यटकों की भीड़ से जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कसौली के होटल वीकेंड पर पैक, पर्यटकों की भीड़ से जाम की समस्या
Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को घंटों जाम में फंसकर करनी पड़ रही आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर/कसौली(सोलन)। पर्यटन क्षेत्र कसौली के होटल वीकेंड पर पूरी तरह भर गए हैं। सुहावने मौसम में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं और जंगलों के बीच बने होटलों को अधिक पसंद कर रहे हैं। पर्यटक प्रदेश के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
पर्यटकों की भारी भीड़ से होटल कारोबारी काफी खुश हैं। पर्यटकों के वाहनों के लिए कंडा और जगजीतनगर सड़क पर बने होटलों की पार्किंग कम पड़ रही है। इसके कारण पर्यटक अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं, जिससे ग्रामीण सड़कों पर जाम लग रहा है। कसौली रोड पर अनेकों होटल सड़क किनारे बने हैं। जाम से निजात दिलाने के लिए स्थानीय पुलिस को भी पर्यटकों के साथ काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार तो पर्यटक पुलिसकर्मियों के साथ बहस करने लगते हैं। यह स्थिति हर वीकेंड पर देखने को मिलती है।
होटलों की पार्किंग पूरी होने से सड़क किनारे अवैध पार्किंग एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीकेंड पर विशेषकर शनिवार और रविवार को, स्थानीय लोगों को कसौली से धर्मपुर आने-जाने में काफी दिक्कत आती है। यह स्थिति उन स्थानों पर अधिक हो रही है जहां सड़क के किनारे होटल बने हैं।
विज्ञापन
हालांकि लोक निर्माण विभाग सड़क को चौड़ा करने का काम कर रहा है, लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है। निजी बस संचालक इन व्यस्त मार्गों पर बसें नहीं चलाते हैं। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही में भारी मुश्किलें आ रही हैं। उन्हें अपने दैनिक कार्यों और यात्रा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।