फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kalpana Chawla House received the first prize in the year-long activities.

Solan News: कल्पना चावला सदन को मिला सालभर की गतिविधियों में प्रथम पुरस्कार

Sun, 21 Dec 2025 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kalpana Chawla House received the first prize in the year-long activities.
जनेडघाट स्कूल में वा​​र्षिक समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
जनेडघाट स्कूल के वार्षिक समारोह में पढ़ाई व खेलकूद में अव्वल रहे मेधावियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जनेडघाट में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में ग्राम पंचायत चायल के उपप्रधान व समाजसेवी पंकज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। साल भर की गतिविधियों में कल्पना चावला सदन प्रथम, लक्ष्मी सदन द्वितीय और गांधी सदन तृतीय स्थान पर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनलाल रांटा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों का ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की जमा दो की परीक्षा में विद्यालय के चार छात्रों दीक्षा, नीतिका, आदित्य और मोनिका ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 16 खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए चिट्टे के बढ़ते नशे पर चिंता जताई। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों को नशे से बचाने के लिए उन्हें बाजार अकेला न भेजें और मोबाइल का प्रयोग बंद करवाएं। उन्होंने कहा कि छुट्टियों के दौरान अभिभावकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।


हाईटेक सुविधाओं से लैस है स्कूल
प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में 117 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और आधुनिक सुविधाओं के तहत प्रत्येक कमरे में एलईडी और लैपटॉप उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्य अतिथि पंकज ठाकुर ने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा व खेलों पर ध्यान केंद्रित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि योगेंद्र वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष उमेश दत्त, हिंदी प्रवक्ता रामानंद सागर, विजय शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed