फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kahlog's team won the Kabaddi competition of Basal Fair.

Solan News: कहलोग की टीम ने जीती बसाल मेले की कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 16 Nov 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 16 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kahlog's team won the Kabaddi competition of Basal Fair.
बसाल के बिलेशवर मेेले में आयो​जित कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी। संवाद
बसाल मेले में दूसरे दिन खेले गए कबड्डी के फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

लोक नाट्य करियाला भी रहा आकर्षण का केंद्र, लोगों ने उठाया लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगती बसाल पंचायत में आयोजित बिजेश्वर देवता मेले के दूसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें वरिष्ठ वर्ग की ओपन कैटेगरी में कहलोग ने रोमांचक मुकाबले में बीसी सलोगड़ा को 26-22 से मात दी। जबकि कनिष्ठ वर्ग अंडर-19 में फाइनल मुकाबला कहलोग ए और बी के बीच खेला गया, जिसमें कहलोग ए 33-27 से विजेता बना। विजेताओं को ट्रॉफी के साथ वरिष्ठ वर्ग में 15000 रुपये नकद जबकि कनिष्ठ वर्ग में 11000 रुपये दिए गए।
वहीं बुधवार रात को मेले में सांस्कृतिक संध्या भी हुई, जिसका मुख्याकर्षण लोक नाट्य करियाला रहा। ओच्छघाट के कढासर की करियाला पार्टी ने बघाटी शटरालों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और सामाजिक कुरीतियों पर भी प्रहार किया। बिजेश्वर देवता के आयोजित इस लोक नाट्य का दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया। साथ ही इसमें स्थानीय ठोडा नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें कटोह और दिंयू सिचड़ा की टीमों के बीच पारंपरिक ठोडा नृत्य खेला गया।
विज्ञापन

मेला कमेटी बसाल के प्रधान प्रवीण कुमार ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में भारी भीड़ उमड़ी। मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए भी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य मनोज वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान समेत मेला कमेटी के सदस्य किरण किशोर, मनमोहन ठाकुर, मनीष कुमार, रितेश समेत सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed