फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   kabaddi

कबड्डी खिलाड़ियों को मंच प्रदान करेगी स्टार कबड्डी लीग

Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। स्टार कबड्डी लीग नए खिलाड़ियों को मौका देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित करेगी। जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्टार कबड्डी लीग की एक बैठक एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, तेलगांना राज्यों से पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में राष्ट्रीय चिंतक एवं समाजसेवी राजेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से किया जाएगा। जिसमें करीब तीन हजार खिलाड़ियों के ट्रायल हो चुके हैं। इतने ही और अधिक खिलाड़ियों के ट्रायल किए जाने हैं। लीग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पंकज गुप्ता ने बताया कि यदि किसी खिलाड़ी के पास फीस देने के लिए पैसे नहीं हैं तो उसका ट्रायल निशुल्क लिया जाएगा। इस लीग का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर खिलाड़ी खोजना है ताकि आने वाले समय में इंटरनेशनल स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सके। इस मौके पर मुख्यातिथि राजेश कुमार ने कहा कि खेल से बेहतर चरित्र से बेहतर देश का निर्माण होता है। खेल के माध्यम से ही युवा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे और देश विकास के शिखर पर होगा और स्टार कबड्डी लीग इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed