फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Junglee janware issue rase in centre

केंद्र के समक्ष उठाएंगे जंगली जानवरों का मुद्दा ः कश्यप

Sat, 23 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अकीऱ्र्की सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, अकीऱ्र्की सोलन Updated Sat, 23 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Junglee janware issue rase in centre
केंद्र में उठेगा जंगली जानवरों का मुद्दा। - फोटो : Demo Pic
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अर्की के शहरोल पंचायत का दौरा किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंदरों और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान को भी फसल बीमा योजना में शामिल किए जाने के लिए वह केंद्रीय कृषि मंत्री से आग्रह करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने समोह-शहनोल नाला सड़क के लिए दो लाख, खेल मैदान के लिए 1 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सभी प्रदेशों के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के सभी पंचायतों को पांच वर्षों में 80 लाख रुपये कर राशि देने और किसानों को ऋण के लिए 9 लाख करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना से 31 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। इसके तहत मृत्यु होने पर परिवार को 1 लाख रुपये और जन सुरक्षा योजना में 2 लाख की राशि प्रदान की जाती है।  प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना में सुधार करके 2 प्रतिशत प्रीमियम में फसलों का बीमा किया जाता है। इसमेें सूखे और वर्षा से होने वाले नुकसान पर धनराशि प्रदान की जाती है।
विज्ञापन


यह सरकार किसानों, ग्रामीणों और गरीबों के हितों के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव रत्न सिंह पाल, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष बाबूराम, उपाध्यक्ष राम प्रकाश, ज्ञानचंद शर्मा और माधोराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed