{"_id":"f88597108d87014ec965775b416d0839","slug":"job-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईसी विवि में कैंपस इंटरव्यू, डेढ़ लाख देगी कंपनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईसी विवि में कैंपस इंटरव्यू, डेढ़ लाख देगी कंपनी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 01 Mar 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
बरोटीवाला के कालूझिंडा स्थित आईईसी विवि में नालागढ़ की माइक्रो टर्नर कंपनी ने कैंपस इंटरव्यू लेकर विवि के इंजीनियरिंग के छात्रों का चयन किया। कैंपस इंटरव्यू में 65 छात्रों ने हिस्सा लिया। चयनित छात्रों को पहले एक साल तक डेढ़ लाख का वजीफा मिलेगा। इसके बाद उनका वेतन और अन्य भत्ते निर्धारित होंगे।
सबसे पहले माइक्रो टर्नर कंपनी के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को कंपनी के बारे में जानकारी दी। छात्रों से पहले राउंड में तकनीकी जानकारी के बारे में पूछा गया।
दूसरे राउंड में प्रतिभा और क्षमता को परख की गई। विवि के उपकुलपति डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि जिन छात्रों का कंपनी की ओर से चयन किया जाएगा उन्हें शुरू में डेढ़ लाख रुपये वजीफे के तौर पर मिलेंगे।
विज्ञापन
एक वर्ष बाद उनका प्रमोशन कर वेतन निर्धारित किया जाएगा। कहा कि मेहनत और लग्न सफलता की सीढ़ी है और अगर सफलता को छूना है तो कड़ी मेहनत जरूरी है।
विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड पूनम मेहता ने बताया कि छात्रों के लिए सही समय है कि वह अपनी प्रतिभा को निखारे तथा कैरियर को आगे ले जाएं। इस मौके पर रजिस्ट्रार ओपी शर्मा, ओएसडी विजय अग्रवाल और डॉ. एसएस बेदी मौजूद रहे।