फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   job

सोलन के युवाओं को नौकरी देगी जापानी कंपनी

Tue, 16 Feb 2016 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Tue, 16 Feb 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
job
 
विज्ञापन

आईटीआई में कैंपस इंटरव्यू के जरिये होगी सिलेक्शन, हर माह 14000 मिलेंगे  19 फरवरी को उत्कृष्ट आईटीआई में साक्षात्कार
गुड़गांव में जापानी कंपनी की यूनिट को होगी भर्ती
पहली बार कोई एमएनसी ले रही यह साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। उत्कृष्ट तकनीकी संस्थानों में शुमार सोलन आईटीआई में पहली बार कोई एमएनसी (मल्टी नेश्रनल कंपनी) कैंपस भर्तियां करेंगी।
आइजापानी कंपनी हिताची मेटल्ज में आईटीआई सोलन से भर्तियां की जाएंगी। करीब 14 हजार प्रतिमाह पर कंपनी 75 युवाओं को रखेगी। यह भर्तिंया कैंपस प्लेसमेंट से होंगी। जिसका आयोजन 19 फरवरी को उत्कृष्ट आईटीआई में किया जा रहा है। यह पद गुडग़ांव स्थित यूनिट के लिए भरे जा रहे हैं।
  जिसमें सोलन या जिला में सभी आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षुओं को भर्ती की प्रक्रिया से गुजरना होगा। आईटीआई प्रबंधकों के अनुसार आईटीआई के पास, अनुभवी तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थी इसमें भाग ले सकते है।
विज्ञापन


इन ट्रेडों की आवश्यकता

कंपनी द्वारा बिजली मिस्त्री, फिटर, वेल्डर, टर्नर और इंजीनियर ट्रेड से भर्ती की जाएगी। कोई भी इस भर्ती में हिस्सा ले सकता है, जिन्होंने संबंधित कोर्स किए हों या कर रहे हों। कुल 75 प्रशिक्षणार्थियों को नौकरी दी जाएगी। कंपनी द्वारा मैग्रेटिक मैटेरियल्स, हाई ग्रेड फंगशनल कंपोनेंटस, वायर, केबल आदि सामग्री तैयार की जाती है। इस कंपनी में रोजगार भविष्य के लिए काफी बेहतर हो सकता है। उद्योग की गिनती देश के बेहतर उद्योगों में से की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खानी और बस की सुविधा
संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमैंट आफिसर सुभाष शर्मा ने बताया कि कंपनी द्वारा रियायती दर पर  खाने और बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारो से अपने प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि तथा पासपोर्ट साइज की तीन फोटो साथ लाने को कहा है।


पहली बार एमएनसी ले रही साक्षात्कार
संस्थान के प्रधानाचार्या ई. शिवेंद्र डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहला मौका है जब मल्टीनेशनल जापानी कंपनी हिताची मेटल्ज द्वारा सोलन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करने जा रही है। कंपनी की ओर से इंटरव्यू लेने आदित्य महेश्वरी तथा उनकी टीम संस्थान में आएगी।
अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed