फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jewelery worth lakhs stolen from two houses of Kakkarhatti Panchayat

Solan News: कक्कड़हट्टी पंचायत के दो घरों से लाखों के गहने चोरी

Wed, 17 Jan 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 17 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from two houses of Kakkarhatti Panchayat
सुबाथू में हुई चोरी की जांच करती पुलिस। संवाद
मंगलवार देररात को शातिरों ने दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन


पड़ोसी महिला के घर को भी घर के अंदर कर दिया बंद
घटना के समय दोनों घरों में नहीं था कोई, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

सुबाथू(सोलन)। सुबाथू के साथ लगती ग्राम पंचायत कक्कड़हट्टी के दयोठी गांव में बीती रात शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़कर लाखों के गहने चोरी कर लिए और फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रडियाना से कक्कड़हट्टी पंचायत को जाने वाली कच्ची सड़क के साथ लगते दो घरों में मंगलवार देर रात चोरी हुई। दोनों घरों में कोई नही था। चोरों को इसका आभास था। उन्होंने साथ लगते एक घर में महिला को भी बाहर से बंद कर दिया।
सूचना मिलते ही सुबाथू पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी से घटना के फुटेज खंगालने में जुट गई। चोरी की सूचना मिलने के बाद घर की मालिक हर्षिता कुमारी अपने घर पहुंचीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके घर से लाखों का सोना, चांदी और एक लैपटॉप चोरी हुआ है। वहीं दूसरे घर में भी सामान पूरा बिखरा हुआ था। हालांकि यहां पर कितने की चोरी हुई, इसकी जानकारी नहीं लग पाई। वहीं चोरी हुए सोने के गहनों का खाली बैग भी घर की पिछली गली में पाया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने सभी साथ लगते क्षेत्र में ज्वेलरों को किसी भी अंजान व्यक्ति से सोना न खरीदने की सलाह दी।
विज्ञापन

उधर, परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि चोरी की घटना का मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पूछताछ शुरू कर दी है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।

सुबाथू में हुई चोरी की जांच करती पुलिस। संवाद

सुबाथू में हुई चोरी की जांच करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed