फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Jeep hits four workers near Baddi, one injured lady refered to PGI

पिकअप की चपेट में आने से चार लोग घायल

Sun, 23 May 2021 07:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। भुड-मोरपिन मार्ग पर अकांवाली गांव के समीप एक पिकअप की चपेट में आने से तीन महिला कामगार समेत चार कामगार घायल हो गए। एक बच्चे के अचानक सड़क पर आने से यह हादसा हुआ। घायलों को पिकअप चालक बद्दी अस्पताल लाया। सहां से महिला की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार भुड-मोरपिन मार्ग पर यूपी के बदाऊं जिले की कामगार निशा, झारखंड की रेखा, विष्णु और जसोदा दिहाड़ी के बाद पैदल अपने कमरे अकांवाली जा रहे थे। जैसे वे अकांवाली गांव के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे इन लोगों को पीछे से टक्कर मारी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही चारों उछल कर सड़क के किनारे गिर गए जिससे सभी के चोटें आईं। विष्णु और जसोदा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पिकअप चालक राजेश बद्दी अस्पताल लाया जहां पर चारों घायलों का उपचार किया गया। जसोदा की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed