{"_id":"616c5da7f69f0f5c122862e1","slug":"jcb-and-tipper-seized-while-mining-in-handa-kondi-solan-news-sml38751423","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांडा कोंडी में खनन करते जेसीबी और टिपर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांडा कोंडी में खनन करते जेसीबी और टिपर जब्त
विज्ञापन
हांडा कोंडी में पुलिस ने जब्त किए जेसीबी व टिप्पर। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी (सोलन)। पुलिस ने हांडा कोंडी में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और टिपर को रंगे हाथ पकड़ा है। दोनों गाड़ियों के चालक सुबह नौ बजे ही खनन में जुटे थे। पुलिस ने टिपर और जेसीबी को सीज कर दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि यह जेसीबी और टिपर किशनपुरा गांव के ईश्वर सिंह के हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि हांडा कोंडी में सुबह नौ बजे टिपर और एक जेसीबी चालक सरकारी जमीन से खनन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी और टिपर को कब्जे में ले लिया। यह दोनों भागने के चक्कर में थे लेकिन पुलिस ने चारों ओर से उन्हें घेर लिया।
पुलिस ने जेसीबी चालक लोधी माजरा निवासी सतपाल और टिपर चालक चंडीगढ़ निवासी हुंडल को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने 379 के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिना मास्क घूमने पर 38 चालान काटे
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने बिना मास्क के बाहर घूमने वाले 38 लोगों के चालान काट कर 19 हजार रुपये जुर्माना वसूला। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 141 के चालान कर 55 सौ रुपये जुर्माना किया। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले 23 लोगों के चालान कर 23 सौ रुपये जुर्माना वसूला। -संवाद