फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   IS coming soon writing for fir

‘आईएस कमिंग सून’ लिखने पर केस दर्ज

Wed, 04 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन Updated Wed, 04 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन

धर्मपुर के पास मनसा देवी मंदिर में आईएस कमिंग सून की धमकी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दिन बाद एफआईआर दर्ज की है। अज्ञात व्यक्ति पर सरकार के प्रति घृणा और अपमान करने के मकसद के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


उपप्रधान सुशील शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने इसे राष्ट्रविरोधी कृत्य देते हुए जांच का दायरा आगे बढ़ाया है। साथ ही क्षेत्र में संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा जल्द ही क्षेत्र में किराए के मकानों में रहने वालों की वेरीफिकेशन भी शुरू कर दी है। कुल्लू में एसआई एजेंट आबिद के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
विज्ञापन


कुल्लू में आईएसआई एजेंट आबिद के पकड़े जाने के बाद अब धर्मपुर मनसा माता मंदिर के प्रवेश द्वार पर आईएसआई कमिंग सून की धमकी न्यू ईयर के अगले दिन मिली। इससे लोगों में दहशत का माहौल हो गया। आईएसआई कमिंग सून की धमकी के साथ ऊर्दू में ला अल्ला इल्लइल्ललह लिखा गया है। लिहाजा यह किसी की शरारत है या सच में आतंकी संगठन की कोई धमकी है, पुलिस इन पहलुओं की जांच में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की है, लेकिन पुलिस शातिरों तक नहीं पहुंच सकी है। उधर, जल्द ही सफलता की बात कही जा रही है। कालका-शिमला नेशनल हाइवे पर स्थित धर्मपुर में माता मनसा देवी मंदिर स्थित है। लोग दूर-दूर से यहां शीश नवाने पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर द्वार पर इस तरह की शरारत या धमकी से लोगों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed