फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   IPH And MC do a best supply of water

आईपीएच और नप शहर में जल्द दुरुस्त करें पेयजल सप्लाई

Fri, 13 Jan 2017 09:29 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 13 Jan 2017 09:29 PM IST
विज्ञापन
IPH And MC do a best supply of water
मुख्य सचिव वीसी फारका ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद को बेहतर समन्वय बनाकर शहर में पेयजल आपूर्ति और वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य सचिव वीसी फारका ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग तथा नगर परिषद को बेहतर समन्वय बनाकर शहर में पेयजल आपूर्ति और वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा है। लंबे समय से शहर में पानी के वितरण का जिम्मा नगर परिषद ने संभाल रखा है।

विज्ञापन


पानी को गिरि और अश्वनी से लिफ्ट करके नप के स्टोरेज टैंकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आईपीएच की है। लेकिन दोनों विभागों में आपसी समन्वय की कमी के चलते लोगों को पीने के पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच को जिला के पारंपरिक जल स्रोतों का बेहतर रख-रखाव सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी फारका ने दिए हैं। मुख्य सचिव शुक्रवार को जिले के विभिन्न विकास कार्यों और बर्फबारी एवं वर्षा के कारण हुए नुकसान के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर
विज्ञापन

रहे थे।
 
उन्होंने पेयजल योजनाओं में नियमित क्लोरीनेशन और सुपर क्लोरीनेशन करने के आदेश दिए। हाल ही में बर्फबारी और वर्षा के कारण जिले में हुए नुकसान की समीक्षा भी बैठक में की गई। लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा प्रदेश विद्युत बोर्ड निगम लिमिटेड के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु रखने के निर्देश दिए। जल जनित रोगों के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी रखे तथा सूचना शिक्षा एवं संप्रेषण गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करता रहे। बैठक में मुख्य सचिव को विभागीय परियोजनाओं, आवंटित धन तथा समस्याओं के संबंध में अवगत करवाया। इस दौरान एसपी अंजुम आरा और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमपात और बारिश से 2.60 करोड़ की क्षति
डीसी डॉ. राकेश कंवर ने कहा कि बर्फबारी और बारिश से सोलन जिले में लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। विद्युत बोर्ड को 1.45 करोड़, नगर परिषद सोलन के 46 लाख, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को 53 लाख 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को हाल ही में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों तथा विद्युत व्यवस्था को सुचारु रखने को कहा।


मिनी सचिवालय का कार्य
को तय अवधि में करें पूरा

सड़कों और पुलों की रिपोर्ट सरकार को सौंपे
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
मुख्य सचिव वीसी फारका ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि 26 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन मिनी सचिवालय भवन के कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। उन्होंने 26 करोड़ से बन रहे शामति बाईपास के कार्य को भी शीघ्र पूरा करने को कहा। सोलन शहर में यातायात के बढ़ते दबाव के दृष्टिगत समुचित संख्या में पार्किंग स्थान निर्मित करना आवश्यक है।
 उन्होंने उपायुक्त सोलन को इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा जिले में निर्मित किए जा रहे विभिन्न भवनों, पुलों एवं अन्य कार्यों की समीक्षा भी की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि जिले में निर्माणाधीन विद्यालय एवं महाविद्यालय भवनों की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को प्रेषित

की जाए।
 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से परवाणू-सोलन तथा सोलन-कैथलीघाट फोरलेन कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्राधिकरण को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाए तथा वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार किए जाएं। उपायुक्त को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमजनों तथा पर्यटकों की सुविधा के लिए शौचालय निर्मित करें। आवश्यकतानुसार जैव शौचालय स्थापित करने की वकालत की। उन्होंने पुलिस विभाग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नियमित गश्त सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed