फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Instructions issued to district schools: they will now conduct water testing at their own level.

Solan News: जिले के स्कूलों को निर्देश जारी, अब अपने स्तर पर ही करेंगे पानी की जांच

Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 07 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह की छुट्टियों के बाद करेंगे जांच, रिपोर्ट भी विभाग को भेजेंगे
विज्ञापन

पानी की टंकियों को भी करवाया जाएगा साफ, टेस्ट किटें भी बांटी गईं
पेयजल की जांच व टंकियां न साफ करने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मानसून के मौसम में जलजनित बीमारियों के खतरे को देखते हुए अब स्कूलों को अपने स्तर पर ही पेयजल की गुणवत्ता की जांच करनी होगी।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक सप्ताह की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही जांच प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, जांच रिपोर्ट तुरंत संबंधित विभाग को सौंपनी अनिवार्य होगी। स्कूलों को जल परीक्षण के लिए आवश्यक टेस्ट किटें प्रदान कर दी गई हैं, ताकि वे आसानी से पानी की शुद्धता माप सकें। पेयजल आपूर्ति से पहले सभी स्कूलों में पानी की टंकियों की गहराई से सफाई और रोगाणु मुक्त कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई स्कूल पेयजल की समय पर जांच नहीं कराता है या टंकियों की सफाई में लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छुट्टियों के बाद जब छात्र स्कूल लौटें, तो उन्हें पूरी तरह से स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा ने बताया कि सभी स्कूलों को पेयजल टंकियों की सफाई के निर्देश दिए है। इसके साथ विद्यार्थियों को जलजनित बीमारियों के बारे में भी जागरूक करने को कहा है। स्कूलों को पानी की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट भी सौंपनी होगी। जिसके लिए अलग से एक रजिस्टर भी लगाना होगा। इसमें हर माह की रिपोर्ट और सफाई का समय लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed