{"_id":"67d803da57772977ba0956a1","slug":"inspire-the-youth-in-village-meetings-to-stay-away-from-drugs-solan-news-c-176-1-ssml1040-139713-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ग्राम सभाओं में करें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ग्राम सभाओं में करें युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित
विज्ञापन
नशा निवारण व जागरूकता शिविर में बोले एडीसी राहुल जैन
कहा-पंचायत प्रतिनिधियों को नशे के खिलाफ होना होगा एकजुट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने में अहम भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। राहुल जैन सोमवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व पंचायत राज विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय नशा निवारण, समन्वय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। शिविर में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राहुल जैन ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य नशामुक्त सोलन अभियान की रूप रेखा तैयार करना है। उन्होंने पंचायती राज संस्थानों से आग्रह किया कि युवाओं को ग्राम सभाओं में नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करें। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों से बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। नशामुक्त भारत अभियान के राज्य स्तरीय समंवयक विजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में नशे के बढ़ते प्रचलन पर रोक लगाने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयासों को बल देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे के प्रचलन को रोकने के लिए सरकारी विभागों, गैर सरकारी संगठनों और आमजन को पूर्ण समन्वय बनाकर कार्य करना चाहिए। पंचायती राज प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया कि अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत में बहुमत के आधार पर निषेध लागू करने की शक्ति है। शिविर में मादक पदार्थों के सेवन पर अंकुश लगाने के लिए त्वरित एवं दीर्घकालिक रणनीतियों पर व्यापक चर्चा की गई। शिविर में नशा मुक्ति के लिए निशुल्क 1908 की जानकारी भी दी गई है। इस अवसर पर हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के वीएस कंवर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार, ज़ला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप निदेशक डॉ. शिव कुमार, पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई केे ज्ञान चंद ने नशा निवारण विषय पर अपने बहुमूल्य विचार रखे और प्रतिभागियों को नशा निवारण की दिशा में अपनाए जाने वाले व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।