फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   inspection of water supply scheme

Solan News: अधिकारियों ने किया कीकर-नवगांव पेयजल योजना का दौरा

Tue, 06 Feb 2024 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
पानी की उपलब्धता और किस क्षेत्र में बन रही है, की जांच
विज्ञापन

अर्की और बिलासपुर के अधिकारियों के साथ ग्रामीण भी रहे मौजूद
रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी, जल्द फैसला आने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की सात पंचायतों के लिए तैयार की जा रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना स्थल का जिला सोलन और बिलासपुर के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मंगलवार को जलशक्ति विभाग सोलन, जिला बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता, जलशक्ति विभाग अर्की और बिलासपुर के अधिशासी अभियंता सहित अन्य विभागों के अन्य अधिकारियों ने मौके से पानी की पर्याप्त उपलब्धता, तैयार की जा रही योजना का मुआयना किया। रिपोर्ट बनाकर अब प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।

जिला बिलासपुर और सोलन की सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। दूसरी ओर योजना के समर्थन में पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्ष सोमा कौंडल, जिला परिषद सदस्य वार्ड दाड़लाघाट हीरा कौशल ने कहा कि मंगलवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोग योजना स्थल में एकत्रित हुए। मौके पर जिला बिलासपुर और सोलन के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने तैयार की जा रही योजना की जांच कर सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही। पंचायत समिति अध्यक्षा कुनिहार सोमा कौंडल ने कहा कि पंचायत नवगांव में तैयार की जा रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना का कार्य चलता रहेगा। योजना स्थल में एकत्रित अर्की की विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से विभाग का सहयोग किया। उधर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अर्की विवेक कटोच ने बताया कि ईएनसी की ओर से गठित कमेटी में सोलन और बिलासपुर जिले के जलशक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता ने मौके पर जायजा लिया। पाया कि यह पानी की योजना अर्की में ही बन रही है। इस दौरान अली खड्ड का डिस्चार्ज लेवल और सर्कुलेशन बेल भी मापा गया। उन्होंने कहा कि इस योजना का पानी दाड़लाघाट की सात पंचायतों के लिए जाएगा, न कि अंबुजा कंपनी को। यह अफवाह है कि यह पानी अंबुजा कंपनी को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अर्की पंचायत के विभिन्न प्रतिनिधि, स्थानीय लोग, ठेकेदार व अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे। जल्द ही इस योजना की रिपोर्ट ईएनसी को बनाकर दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed