फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   inspection of rain effected areas

Solan News: जंगेशु में बारिश का कहर, फसलों और कृषि भूमि को नुकसान

Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने उठाई मुआवजे की मांग, कृषि विभाग की टीम ने नुकसान का लिया जायजा
विज्ञापन

टिपरा, चाहा, तीडो और मसुलखाना में मलबे व जलभराव से बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली (सोलन)। उपमंडल की जंगेशु पंचायत के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में सोमवार को हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। पंचायत के टिपरा, चाहा, तीडो और मसुलखाना सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

कई स्थानों पर खेतों में पानी और मलबा भर जाने से कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है, जिससे किसानों के सामने अगली फसल की तैयारी को लेकर गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कृषि विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों निरीक्षण किया। टीम में एसएमएस कृषि अधिकारी ईशान मेहता, कृषि विकास अधिकारी परवीन शर्मा तथा तकनीकी प्रबंधक गौरव ठाकुर शामिल रहे। गांवों का दौरा कर फसलों की स्थिति देखी और नुकसान का आकलन किया। किसानों का कहना है कि बीज, खाद और दवाइयों पर वे पहले ही काफी पैसा खर्च कर चुके हैं, ऐसे में नुकसान से वे आर्थिक संकट में आ गए हैं। किसानों ने जल्द मुआवजा राशि जारी करने, क्षतिग्रस्त भूमि की बहाली के लिए मदद देने और आगामी बुवाई के लिए बीज व खाद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed