{"_id":"6942ba4a476e7d6b310ec49c","slug":"inspection-of-garbage-solan-news-c-176-1-ssml1042-159442-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सलोगड़ा डंपिंग प्वाइंट में ठेकेदार को लताड़, सोमवार तक कूड़े को उठाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सलोगड़ा डंपिंग प्वाइंट में ठेकेदार को लताड़, सोमवार तक कूड़े को उठाने के आदेश
विज्ञापन
औचक निरीक्षण करने पहुंचीं महापौर, मौके पर पड़ा है 2400 टन कूड़ा
कूड़े से आरडीएफ निकालकर सीमेंट कंपनियों को भी भेजे सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम के सलोगड़ा डंपिंग प्वाइंट में कूड़े के लगे ढेर को देखते हुए ठेकेदार को महापौर ने लताड़ लगाई है। सोमवार तक कूड़े के ढेर को साफ करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को महापौर ऊषा शर्मा ने कूड़ा संयंत्र केंद्र सलोगड़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ संयुक्त आयुक्त और अन्य टीम भी मौजूद रही। जैसे ही महापौर कूड़ा संयंत्र केंद्र पहुंचीं वहां पर लगे कूड़े के ढेर को देखकर ठेकेदार को निर्देश दिए।
इसके बाद नगर निगम कर्मचारियों से मौके की जानकारी भी ली। कूड़ा संयंत्र केंद्र में अभी भी 2400 टन लिगेसी वेस्ट पड़ा हुआ है। इसे तुरंत कम करने के लिए कहा। इस दौरान ठेकेदार ने बताया कि बीते दिनों जब टेंडर मिला तो इसके बाद मशीनरी को इंस्टाल करने में काफी समय लग गया। इस कारण कूड़े का निष्पादन करना मुश्किल हो गया। जैसे ही मशीनरी इंस्टाल हुई तो बरसात शुरू हो गई। इस कारण भी काफी दिक्कतें पेश आईं। करीब तीन माह का कूड़ा यानी 5100 टन कूड़ा मौके पर एकत्र हो गया। बरसात का मौसम निकलने के बाद कूड़े का निष्पादन शुरू हुआ। मौके से 2700 टन कूड़े का निष्पादन अब तक किया है।
अब लगातार निष्पादन चल रहा है। इसी के साथ कूड़े से निकलने वाले आरडीएफ की गाड़ियों को भी सीमेंट कंपनियों को भेजा है। अभी तक सैंपल के तौर पर आरडीएफ भेजा गया है। हालांकि, आजकल शहर से कम ही कूड़ा डंपिंग स्थान पर पहुंच रहा है। इससे निष्पादन प्रक्रिया में तेजी आई है। आगामी दिनों में अगर डिमांड आती है तो आरडीएफ को सीमेंट कंपनियों को अधिक मात्रा में भेजा जाएगा। इस दौरान महापौर ने कार्य में तेजी लाने के लिए कहा और दिनरात एक कर डंपिंग स्थान से कूड़ा उठाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इनसेट
कूड़ा संयंत्र सलोगड़ा का औचक निरीक्षण निगम अधिकारियों की टीम के साथ किया। वहां पड़े कूड़े को सोमवार तक निपाष्दन करने के लिए कहा है। ठेकेदार को आदेश दिए हैं कि कार्य को तेजी से किया जाए।
-ऊषा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन