{"_id":"60e6f0998ebc3ec7f14f1ef0","slug":"innauguration-of-multi-story-parking-in-kasauli-postponed-due-to-death-of-ex-chief-minister-veerbhadra-singh-solan-news-sml3761963197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम के निधन की सूचना से टला मल्टीपर्पस पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम के निधन की सूचना से टला मल्टीपर्पस पार्किंग
विज्ञापन
धर्मपुर(सोलन)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन की सूचना के बाद पर्यटन क्षेत्र कसौली में करोड़ों की लागत से बने मल्टी स्टोरी कांप्लेक्स का उद्घाटन नहीं हुआ। छावनी परिषद अब इस कांप्लेक्स के उद्घाटन के लिए नई तारीख का निर्धारण करेगी।
हालांकि वीरवार को उद्घाटन के लिए सभी तैयारियां पूरी थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि वेस्टर्न कमांड के आर्मी अधिकारी जीओसी भी कसौली पहुंच चुके थे कि मुख्यमंत्री कार्यालय से छावनी परिषद को पूर्व मुख्यमंत्री के निधन की सूचना मिली। इस मौके पर करीब साढ़े 10 बजे उद्घाटन को टाल दिया।
वीरवार को छावनी परिषद कसौली के नवनिर्मित मल्टीपर्पस बस स्टैंड का उद्घाटन होना था। छावनी परिषद कसौली की सीईओ जिज्ञासा राज ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। अब यह कार्यक्रम जल्द रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस मल्टी कांप्लेक्स का कार्य लगभग 19 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है। इस मौके पर कसौली आर्मी के ब्रिगेडियर अजय महाजन, छावनी परिषद कसौली की सीईओ जिज्ञासा राज, छावनी परिषद के सुपरिटेंडेंट नरेश ठाकुर, हेमराज, जेई सतीश कुमार और छावनी परिषद के पूर्व सदस्य मौजूद रहे।