{"_id":"56f527f74f1c1bf56af14d3a","slug":"ingurated-a-corer-ruppes-works","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून विस क्षेत्र में सीएम ने किए करोड़ों के उद्घघाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून विस क्षेत्र में सीएम ने किए करोड़ों के उद्घघाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 25 Mar 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपये के उद्घघाटन और शिलान्यास किए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपये के उद्घघाटन और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार सुबह 10.55 बजे बरोटीवाला पहुंचे। यहां उन्होंने हेलीपेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मधाला बिजली बोर्ड की ओर से 45 करोड़ की लागत से स्थापित उपकेंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से केंबावाला पहुंचे तथा 2 करोड़ 70 लाख की लागत से केंथा चडियार उठाई पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा भटोली कलां में 187 लाख की पेयजल योजना का उद्घाटन, बरोटीवाला चिंतामणी परिसर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला का नींव का शिलान्यास, भटोली कलां में 11 करोड़ की लागत से सब स्टेशन का उद्घाटन, बीबीएनडीए और उद्योग विभाग की ओर से 33 बीघा में 13.81 करोड़ से बने ट्रेड सेंटर का उद्घाटन भी सीएम ने किया।
विज्ञापन
दोपहर 2 बजे उन्होंने किशनपुरा में 212 लाख की पेयजल योजना और हरिपुर संडोली में 583 लाख से बने ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, दून के विधायक चौधरी राम कुमार, कामगार कल्याण बोर्ड के चैयरमैन हरदीप बावा, उद्योग विभाग के निदेशक अमित कश्यप, जिलाधीश राकेश कंवर, बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन, एसडीएम हरिकेश मीणा, संयुक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, एसई प्रदूषण बोर्ड प्रवीण गुप्ता, तहसीलदार केशव राम, जिला अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान, बीबीेएनआईए के अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, अनुराग पुरी, जेजी गोयल, राजीव सत्या, लघु उद्योग भारती के आर राणा, केआर चंदेल, नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
और गिर गई कॉलेज छात्रा
बरोटीवाला में दोपहर सवा 12 बजे बरोटीवाला कॉलेज के भवन का नींव पत्थर रखा जाना था। मुख्यमंत्री के स्वागत में कॉलेज छात्राएं साढ़े दस बजे से ही फूल मालाएं लेकर खड़ी हो गई थीं। करीब एक घंटे धूप में खड़े रहने से एक छात्रा वहां गिर गई। वहां पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने छात्रा को उठाया। कुछ समय के बाद छात्रा सामान्य हो गई।