फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information regarding welfare schemes provided to ex-servicemen.

Solan News: पूर्व सैनिकों को दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 21 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
एक्स सर्विसमैन लीग की बैठक में 55 पूर्व सैनिकों और 10 वीरांगनाओं ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन लीग की कुनिहार सब यूनिट की त्रैमासिक बैठक रविवार को चौधरी निवास कुनिहार में आयोजित की गई। बैठक करीब 55 पूर्व सैनिकों और 10 वीरांगनाओं ने भाग लिया। इस दौरान पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई।
बैठक में लीग के वाइस चेयरमैन कैप्टन राकेश कुमार और कुनिहार सब यूनिट के अध्यक्ष कैप्टन रणधीर ने उपस्थित सदस्यों को कैंटीन सुविधा तथा ईसीएचएस अस्पताल में मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पूर्व सैनिकों से इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही लीगल सेल के माध्यम से मिलने वाली कानूनी सहायता की प्रक्रिया से भी सभी को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान हवलदार रैंक से नीचे के पूर्व सैनिकों की बेटियों के विवाह के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता और उसकी पात्रता शर्तों की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने पेंशन में किसी भी प्रकार की रुकावट से बचने के लिए सभी पूर्व सैनिकों से समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इनसेट
सैनिक समुदाय भवन का मामला जल्द सुलझाने की मांग
कुनिहार में सैनिक समुदाय भवन के निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। पदाधिकारियों ने बताया कि भवन को लेकर जिलाधीश सोलन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है और एक प्रतिनिधिमंडल भी डीसी से मुलाकात कर चुका है। डीसी कार्यालय की ओर से संबंधित मामला कुनिहार तहसीलदार को भेजा गया है। बैठक में मांग की गई कि तहसीलदार स्तर पर लंबित इस प्रक्रिया पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों को सैनिक समुदाय भवन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed