{"_id":"67f7b14faa166b5fda0c0d43","slug":"information-on-career-given-to-students-in-bughar-school-solan-news-c-176-1-ssml1041-141435-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बुघार स्कूल में विद्यार्थियों को कॅरियर की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बुघार स्कूल में विद्यार्थियों को कॅरियर की दी जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुघार में विद्यार्थियों की कॅरियर गाइडेंस और काउंसलिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का संचालन कॅरियर गाइडेंस व काउंसलिंग सेल के प्रभारी दीपक ठाकुर व मनोज मिश्रा, नवीश कुमार, सुरेश कुमार व जगदीश चंद ने किया गया।इस विशेष अभियान के तहत कक्षा छठवीं से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को कॅरिअर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। मैं क्या करना चाहता, चाहती हूं अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में प्रगति व सफलता के लिए लक्ष्यों का निर्धारण व उन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सही निर्णय व प्रयास अति आवश्यक हैं। कॅरियर गाइडेंस व काउंसलिंग प्रभारी दीपक ठाकुर ने विद्यार्थियों से बेहतर कॅरियर चुनाव व निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। विद्यार्थियों को एआई पर आधारित पोर्टल एचपी स्टार्स की सहायता से उनकी रूचियों, क्षमताओं व आकांक्षाओं के अनुरूप कॅरियर चुनाव के लिए प्रेरित किया गया।