{"_id":"65df2ba44884c3afd50e689f","slug":"information-given-to-students-about-registering-in-the-camp-solan-news-c-176-1-ssml1040-117175-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में छात्रों को पंजीकरण करने के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में छात्रों को पंजीकरण करने के बारे में दी जानकारी
Wed, 28 Feb 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
चुनावी सारक्षता क्लब की ओर से नालागढ़ महाविद्यालय में वोटर हेल्पलाइन ऐप से पंजीकरण करवाते विद्य
चुनावी साक्षरता क्लब ने नालागढ़ काॅलेज में लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ में चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से युवाओं के लिए मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए शिविर लगाया गया। उप प्राचार्य प्रो. शशी कुमार ने महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने पर प्रकाश डाला। साक्षरता क्लब के नोडल ऑफिसर डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष 31 दिसंबर 2023 को पूर्ण हो चुकी है और जिनकी आयु 30 सितंबर 2024 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है वे अपना मतदाता सूची में पंजीकरण करवा सकते हैं। शिविर में महाविद्यालय के 26 विद्यार्थियों को पंजीकृत किया गया।
शिविर में स्वीप के ब्रांड एंबेसडर शुभम, एनसीसी छात्रा विंग कैडेट्स श्वेता ठाकुर, कंचन कुमारी, दीक्षा शर्मा, हेमा देवी, अमनप्रीत कौर, सिमरन कौर एवं प्रियंका जबकि एनसीसी छात्र विंग से कैडेट्स राजन, देवेंद्र, कमल, कार्तिक एवं शुभम शर्मा ने शिविर में पंजीकरण किया। पंजीकरण की जरूरी दस्तावेजों में जन्मतिथि, फोटो, आधार कार्ड एवं निवास से संबंधित दस्तावेज देखे गए। विद्यार्थियों को यह भी कहा गया कि आप वोटर हेल्पलाइन एप से स्वयं को पंजीकृत करा सकते हैं।