फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   industry closed

1100 श्रमिक बेरोजगार : उद्योग ने बीबीएन में समेटा कामकाज

Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sun, 07 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
industry closed

 प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्थापित एक नामी बैटरी उद्योग ने 70 फीसदी हिमाचलियों को रोजगार और प्रदेश की आर्थिक औद्योगिक स्थिति को मजबूत करने का दावा करते हुए सभी लाभ लिए। यहां तक की सैकड़ों बीघा जमीन भी सरकार से सस्ती दामों पर ले ली, लेकिन बाद में कामकाज समेटना शुरू कर दिया। अब नौबत यहां तक पहुंच चुकी  है कि उद्योग में कार्यरत 1100 श्रमिक बेरोजगार हो चुके हैं। सभी प्रमुख इकाइयों ने अपना कामकाज लगभग समेट लिया है। प्रदेश सरकार ने फैक्टरी लगाने के लिए बद्दी में कई बीघा जमीन प्रदान की थी। अब इन उद्योगों में चौकीदार के सिवाय कोई नजर नहीं आता है। इस बैटरी उद्योग के कई प्लांटों का शुभारंभ तत्कालीन सीएम प्रेम कुमार धूमल ने किया था। तब कंपनी के दावा किया था कि वे हिमाचल में लंबी पारी खेलने के लिए आए हैं। इन उद्योगों में 70 फीसदी से ज्यादा हिमाचलियों को रोजगार मुहैया कराएंगे। मंदी की मार के अलावा विशेष औद्योगिक पैकेज की अवधि समाप्त हो जाने के बाद इन उद्योगों की तालाबंदी स्पष्ट नजर आ रही है।

विज्ञापन


 बद्दी में इनवर्टर बैटरी उद्योग का बड़ा कारखाना शान से चलता था, लेकिन आज यहां पर काम होना तो दूर कोई कर्मचारी नजर नहीं आता है। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने बताया कि फैक्टरी बंद पड़ी है। बंद होने का कारण हमें पता नहीं है। यहां पर तीन सौ ज्यादा कामगार काम करते थे। वहीं, पता चला है कि काठा स्थित उद्योग भी बंद पड़ा है। यहां पर चार सौ से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत थे। सभी बेरोजगार हो चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed