{"_id":"655dfaca901a87f096074cf4","slug":"industries-already-established-in-himachal-will-get-positive-environment-fii-solan-news-c-176-1-ssml1040-11343-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में पहले से स्थापित उद्योगों को \n\nसकारात्मक माहौल मिलेगा : एफआईआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में पहले से स्थापित उद्योगों को सकारात्मक माहौल मिलेगा : एफआईआई
Wed, 22 Nov 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
उद्योगपति युवराज सिंह। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्योगपति बोले पंजाब की तर्ज पर हिमाचल सरकार भी करे उद्यमी मिलन कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज ने पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे उद्यमी मिलन कार्यक्रम जैसी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को भी इस तरह के कार्यक्रम करने चाहिए, जिससे हिमाचल में पहले से स्थापित उद्योगों को सकारात्मक माहौल मिल सके।
फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि आपसी समंवय किसी भी समस्या का सबसे बेहतर उपाय है। इसलिए सरकार को चाहिए की वो साल में कम से कम दो बार उद्यमी मिलन कार्यक्रम का आयोजन करें। उद्यमियों की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंच कर उसका तुरंत निराकरण हो। ऐसे कार्यक्रमों में उद्यमियों द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार प्रमुखता से अपने एजेंडे में रखे, जिससे भविष्य में उद्योग हित में कोई भी योजना लागू करनी हो तो उसमें उद्यमियों के सुझावों को भी तरजीह दी जाए।
संगठन के उपाध्यक्ष योगराज छोकर ने कहा कि हिमाचल के उद्योगपति दूसरे राज्यों की ओर रुख कर रहे है, हिमाचल सरकार को चाहिए की किसी तरह का पलायन हिमाचल से न होने दें। ऐसे में जिन सुविधाओं का प्रलोभन दूसरे राज्य देकर उद्योगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं वैसी ही सुविधाएं प्रदेश में भी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
फार्मा विंग के संयोजक मृणाल यादव ने कहा कि सूबे की सरकार को भी इन पर गंभीरता से विचार कर कोई न कोई रास्ता निकालना चाहिए। कोई भी उद्योग हिमाचल छोड़कर न जाएं, जो उद्योग यहां पहले से स्थापित है और हिमाचल के विकास एवं राजस्व में अपना प्रमुख योगदान दे रहे हैं।