फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Independent candidate holds the key to MC president's chair in Nalagarh

बद्दी नप में निर्दलीय जस्सी के हाथ सत्ता की चाबी

Mon, 11 Jan 2021 07:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
ओमपाल सिंह
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। नगर परिषद बद्दी में बहुमत हासिल करने के लिए दोनों दलों में जोड़-तोड़ शुरू हो गया है। बद्दी नप में भाजपा और कांग्रेस समर्थितों को चार-चार सीटें मिली हैं। वहीं वार्ड-8 से जीते आजाद प्रत्याशी जसबीर जस्सी के हाथ में सत्ता की चाबी है। दोनों दल निर्दलीय प्रत्याशी पर डोरे डाल रहे हैं जबकि आजाद प्रत्याशी जसबीर भूमिगत हो है और उनके दोनों फोन भी बंद पड़े हैं।
नगर परिषद बद्दी में नौ वार्ड हैं। भाजपा-कांग्रेस को 4-4 सदस्य जीत कर आए हैं। वार्ड-8 से आजाद उम्मीदवार जसबीर सिंह ने कांग्रेस के प्रत्याशी को 40 मतों से पराजित किया है। भाजपा यहां पर तीसरे स्थान पर रही। अभी नप अध्यक्ष की ताजपोशी के लिए दो सप्ताह का समय है ऐसे में उठापटक होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई समर्थक पार्षद उनके संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार, भाजपा ने अपने चारों पार्षदों की बैठक बुलाई है जिसमें उनसे सहमति ली है कि अगर पार्टी को बहुमत के लिए बाहर से किसी को लेना पड़े तो उन्हें कोई एतराज तो नहीं है। सभी पार्षदों ने भाजपा और स्थानीय विधायक को विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी और मंडल के साथ हैं। विधायक जो भी फैसला लेंगे, उन्हें मंजूर है। अब भाजपा नंबर गेम में जुट गई है। अगर दून नप में भाजपा का भगवा लहराता है तो दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी का कद बढ़ेगा। साथ ही वह मुख्यमंत्री को नप में भाजपा का भगवा लहरा कर तोहफा देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस ने दावा किया है कि आखिर में नप अध्यक्ष उनका ही बनेगा। इसके लिए उन्होंने प्रयास शुरू कर दिए हैं। अध्यक्ष पद के लिए ढाई-ढाई साल के कार्यकाल के विकल्प की बात भी चल रही है जबकि उपाध्यक्ष उनका वरिष्ठ सदस्य हो सकता है। अब देखना है कि दोनों दलों में कौन बाजी मारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed