फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   including people suffering from AIDS Public awareness campaign will be run

Solan News: एड्स से ग्रसित लोगों को शामिल कर चलाया जाएगा जनजागरण अभियान

Fri, 01 Dec 2023 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 01 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
including people suffering from AIDS

Public awareness campaign will be run
सोलन के साईं संजीवनी अस्पताल में  विश्व एड्स दिवस पर आयो​जित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग
दो महीनों तक लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

एड्स से ग्रसित मरीज साझा करेंगे लोगों से दर्द
सिल्ब में हुआ जिला स्तरीय एड्स दिवस पर कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग एचआईवी एड्स से ग्रसित लोगों को शामिल कर जनजागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए विभाग ने संक्रमण से ग्रसित लोगों का आह्वान किया है। दो महीने तक लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान संक्रमण से पीड़ित लोग अपना दर्द लोगों से साझा करेंगे ताकि लोग एड्स से अपना बचाव कर सकें।
सिल्ब संस्थान सोलन में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. अजय सिंह ने बताया कि एचआईवी से ग्रसित लोगों को सम्मिलित कर जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इस अभियान की शुक्रवार से शुरुआत की जा रही है। यह अभियान जिले भर में चलाया जाएगा और लोगों जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संक्रमित सुइयों, असुरक्षित यौन संबंध समेत अन्य कारणों से एड्स फैलता है। इस संक्रमण में 10-11 साल बाद इसका वायरस अपना स्वरूप दिखाता है और व्यक्ति को कई प्रकार की बीमारियां लग जाती है। एड्स से बचाव के लिए हमें सावधानियां बरतनी आवश्यक है। डाइट सोलन में भी एड्स दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई ।
विज्ञापन

इनसेट
प्रशिक्षुओं ने बनाए पोस्टर और रंगोली
सोलन। साईं संजीवनी अस्पताल में शुक्रवार को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस दौरान लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक किया गया। इस बार समुदायों को नेतृत्व करने दें थीम पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि यह बीमारी ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस की वजह से होती है। इस मौके पर संस्थान के प्रशिक्षुओं की ओर से पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिता भी करवाई गई। जिसमें नेहा, दीक्षा, आरती, महक, दीपाली, चेतना ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। जबकि सपना, अदिति, कनिका, नैना, मीनाक्षी, सान्या, अक्षिता, साक्षी ने पोस्टर बनाकर जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
दाड़लाघाट में किया जागरूक
दाड़लाघाट (सोलन)। विश्व एड्स दिवस पर अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन दाड़लाघाट में लोगों को जागरूक किया गया। राजकीय उच्च पाठशाला कंसवाला में दौलत राम ने इस वैश्विक बीमारी के उन्मूलन के लिए जन भागीदारी और जागरूकता के प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदन में एनएसएस, एनसीसी, इको क्लब इकाई ने विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं बुघार स्कूल में प्रधानाचार्य रेखा राठौर की अध्यक्षता में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। संवाद
इनसेट
एसएन फाउंडेशन ने रैली निकाल किया जागरूक
परवाणू(सोलन)। विश्व एड्स-डे पर परवाणू में एसएन फाउंडेशन की ओर से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान शहर में रैली निकाली गई। वहीं एनएस फाउंडेशन की ओर से परिसर में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बीएमओ धर्मपुर डॉ. कविता शर्मा, डॉ. निशांत गजपती, मीना चौहान समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं परवाणू पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 75 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर जनसाधारण को जागरूक किया गया। रैली सेक्टर पांच परवाणू से होती हुए दशहरा ग्राउंड तक निकाली गई।
इनसेट
पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक
सोलन। गीतांजलि स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में एड्स दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी गई। इसमें मोक्ष, तनुशी, जेसमीन रोबोट, अमन अभिनंदन, साक्षी, अदिति, अक्षय, रोज ,हर्ष, दिया वर्मा समेत अन्य ने भाग लिया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गौड़ा में विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष कुमारी ने विद्यार्थियों को जागरूक किया।

इनसेट
पोस्टर मेकिंग में महक और भाषण में आशिमा अव्वल
सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में रेड रिबन क्लब ने एनएसएस समूह के सहयोग से विश्व एड्स दिवस मनाया। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. रीता शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, भाषण सामग्री और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में आशिमा प्रथम, तमन्ना दूसरे और साहिल आदर्श तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महक भारद्वाज ने पहला, शीतल ने दूसरा और अनामिका ने तृतीय स्थान झटका। कार्यक्रम के दौरान डॉ. ललित गुलेरिया, डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. जगदीश चौधरी, डॉ. सतीश ठाकुर, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. घनश्याम सोनी, डॉ. रमेश कश्यप, डॉ. प्रियंका मुल्तानी और डॉ. आरती नेगी मौजूद रहे।

सोलन के साईं संजीवनी अस्पताल में  विश्व एड्स दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग

सोलन के साईं संजीवनी अस्पताल में  विश्व एड्स दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed