फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In the water sports carnival, someone showed swimming and someone rowed a boat.

Solan News: वाटर स्पोर्ट्स कार्निवाल में किसी ने दिखाई तैराकी तो किसी ने दौड़ाई नौका

Sun, 27 Oct 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the water sports carnival, someone showed swimming and someone rowed a boat.
गोबिंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास आयोजित वॉटर स्पोर्ट्स कार्निवल में मुख्यातिथि को सम्मानि
-गोबिंद सागर झील में आयोजित हुआ पांचवा वाटर स्पोर्ट्स कार्निवल
विज्ञापन

200 प्रतिभागियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मंडी भराड़ी के पास पांचवां वाटर स्पोर्ट्स कार्निवल आयोजित किया गया। कार्निवल में प्रदेश भर से 200 प्रतिभागियों ने झील में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्निवल में उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसोसिएशन की ओर से मुख्यातिथि का स्वागत किया गया। कार्निवल के दौरान ओपन स्विमिंग, फील फ्री कायक, पैडल बोट, स्पीड बोट गतिविधियां झील में कराई गईं। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि कहा कि हिमाचल प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स खेलों को बढ़ावा देने के लिए, युवाओं को नशे से दूर करने, खेलों से जोड़ने के लिए एसोसिएशन सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधिवत रूप से वाटर स्पोर्ट्स केंद्र का उद्घाटन करेंगे। एसोसिएशन के प्रधान सराज अख्तर व महासचिव हेमराज ठाकुर ने बताया की हर साल की भांति इस वर्ष भी राज्य स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कार्निवाल का आयोजन किया गया है। इसमें करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मौके पर एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष निर्मला राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed