फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In the new academic session, attendance of teachers in schools will be monitored only through biometrics.

Solan News: नए शिक्षा सत्र में बायोमीट्रिक से ही लगेगी स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी

Tue, 06 Feb 2024 07:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूर्ण करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ की दो बार लगेगी ऑनलाइन हाजिरी
खराब पड़ी बायोमीट्रिक मशीनों की विभाग को देनी होगी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नए सत्र में नियमित रूप से बायोमीट्रिक मशीनों से शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ की हाजिरी लगेगी। हालांकि इससे पहले भी ऑनलाइन हाजिरी लग रही थी, लेकिन कई स्कूलों की मशीनें खराब पड़ी थीं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि स्कूल खुलने से पहले इन मशीनों को दुरुस्त करवा लें। नए सत्र से बायोमीट्रिक से ही हाजिरी लगाई जाएगी। मशीन खराब या किसी अन्य कारण से हाजिरी न लगने पर इसकी जानकारी विभाग को देनी होगी।
शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ को समय पर स्कूल पहुंचना होगा और समय पर स्कूल छोड़ना होगा। समय पर हाजिरी न लगने पर पगार कटने की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है। रोजाना हाजिरी का रिकॉर्ड निदेशालय के पास भी रहेगा। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी ही लग रही है। कुछ स्कूल में नेटवर्क और मशीन खराब थी, लेकिन इन्हें भी दुरुस्त करवा दिया है।
विज्ञापन



शिक्षकों को हाजिरी स्कूल की घंटी बजने से पहले लगानी होगी। अगर 10 बजे स्कूल लग रहा है तो ठीक दस बजे से पहले हाजिरी लग जानी चाहिए। वहीं छुट्टी हो जाने के बाद भी हाजिरी लगानी होगी अन्यथा शॉर्ट डे होगा। मशीन में सभी शिक्षकों के स्कूल आने-जाने का रिकाॅर्ड ऑनलाइन दर्ज होगा। विभाग के उच्चाधिकारी अपने ऑफिस में बैठ कर शिक्षकों की जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed