फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   in the hospital after delivery Demand for money from attendants

Solan News: प्रसव के बाद अस्पताल में तीमारदारों से पैसों की मांग

Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 22 May 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
बधाई और सफाई के नाम पर मांगे हजारों रुपये
विज्ञापन

हाल ही में क्षेत्रीय अस्पताल में सामने आया मामला
तीमारदार ने अस्पताल प्रशासन को भी की है शिकायत
आदित्य सोफत
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रसव के बाद महिला के तीमारदारों से कुछ महिलाओं पर पैसों की मांग करने का आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह महिलाएं बधाई और सफाई के नाम पर हजारों रुपये की मांग कर रही हैं। प्रसव होने के बाद 3000 से 5000 रुपये तक की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में प्रसव करवाने के लिए गर्भवती महिलाएं कतरा रही हैं। इससे अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि वे भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
अस्पताल में हाल ही में इस प्रकार का पहला मामला आया है। जब प्रसव के बाद कुछ महिलाओं ने बधाई के लिए तीमारदार से पैसे की मांग कर दी। आरोप है कि तीमारदार ने महिलाओं से पैसों के बारे में प्रश्न किया तो वह बहस पर उतर आए। हुआ यूं कि जिना सोलन के कसौली क्षेत्र से प्रसव करवाने के लिए महिला अस्पताल में भर्ती हुई। प्रसव के बाद महिला को वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था कि उससे पहले कुछ महिलाओं ने तीमारदारों को रास्ते में रोक लिया और बधाई दी। इसी के साथ बधाई और सफाई करने के लिए 5000 रुपये की मांग भी कर दी। तीमारदार के मना करने के बाद भी वह जबरन पैसे की मांग करती रहीं। इसके बाद मौजूद स्टाफ से शिकायत करने के बाद उनका पीछा छूटा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार के आदेशों के अनुसार प्रसव से पहले और बाद में प्रसूता के तीमारदारों से किसी भी प्रकार के पैसे की मांग नहीं की जाती सकती। लेकिन आजकल अस्पताल में इन नियमों की सरेआम अनदेखी की जा रही है। तीमारदारों का कहना है कि अगर इसी प्रकार से सरकारी अस्पतालों में पैसे की मांग की जाएगी तो प्रसव के लिए निजी अस्पतालों का रुख करना ही बेहतर है। अस्पताल में सरकारी सुविधाएं लेने के लिए प्रसव के लिए यहीं आते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना करीब 4-5 प्रसव होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल प्रशासन के पास अभी इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी इस बारे जांच चली हुई है। अगर कोई पैसे मांगते पकड़ा जाता है तो उस पर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राजन उप्पल
कार्यकारी चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed