फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Parwanoo regarding dengue Alert, larva investigation started

Solan News: डेंगू को लेकर परवाणू में अलर्ट, लारवा जांच शुरू

Sat, 13 Apr 2024 06:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:35 PM IST
विज्ञापन
In Parwanoo regarding dengue

Alert, larva investigation started
परवाणू में लारवा जांच करती हुई टीम। संवाद
नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रहीं निरीक्षण
विज्ञापन

सभी सेक्टरों समेत पंचायत में फॉगिंग करने की योजना तैयार
बीते वर्ष औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में पांच लोग डेंगू से पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। क्षेत्र में घरद्वार पर लारवा जांच के लिए टीमों ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। शनिवार को भी परवाणू क्षेत्र के सेक्टर पांच और छह में 205 घरों में लारवा की जांच की गई।
खास बात यह है कि जांच के दौरान क्षेत्र में लारवा नहीं मिला। लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को सफाई रखने और समय-समय पर पानी को बदलने की सलाह दी है। इसके साथ नगर परिषद की ओर से भी सेक्टर में फॉगिंग करनी भी शुरू कर दी है। देर रात तक परिषद की ओर से फॉगिंग कार्य करवाया जा रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से भी सड़क किनारे लगी झाड़ियों की कटाई करवानी शुरू करवा दी है, ताकि डेंगू का मच्छर परवाणू में न पनप सके। यही नहीं इस बार परवाणू के साथ लगती ग्राम पंचायतों में भी फॉगिंग करवाने की योजना नगर परिषद की ओर से बना दी है।
विज्ञापन

शनिवार को लारवा जांच टीम में पानी की टांकियां, गमले, ड्रम, फ्रिज व कूलर आदि का निरीक्षण किया। गौर रहे कि बीते वर्ष भी स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद की मुस्तैदी से डेंगू मच्छर को अधिक नहीं पनपने दिया था। बीते वर्ष पांच लोग ही इसकी चपेट में आए थे। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने मिलकर कार्य करना शुरू कर दिया है ताकि किसी भी प्रकार कोताही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
डेंगू से इस प्रकार करें बचाव
-अपने घरों में साफ सफाई रखें।
-पानी की टंकियों ड्रमों में पानी का बदलाव करते रहे।
-कुलर के पानी को सप्ताह में करीब दो बार बदलें।
-गमले, टायरों समेत अन्य जगहों में पानी न खड़ा होने दें।
-अपने शरीर को ढक केे रखें।
-शरीर पर ओडोमॉस लगाएं।
-बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करें।

इनसेट
परवाणू और आस-पास के क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए कार्य शुरू कर दिया हैं। नगर परिषद कर्मचारी, आशा वर्कर, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम लारवा जांच कर रही है। नगर परिषद ने जगह-जगह फॉगिंग कार्य भी शुरू कर दिया है।
-डॉ. कविता शर्मा
खंड चिकित्सा अधिकारी, धर्मपुर

परवाणू में लारवा जांच करती हुई टीम। संवाद

परवाणू में लारवा जांच करती हुई टीम। संवाद

परवाणू में लारवा जांच करती हुई टीम। संवाद

परवाणू में लारवा जांच करती हुई टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed