फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   in nutrition fair

पोषण मेले में दी सही पोषाहार की जानकारी

Fri, 25 Sep 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
in nutrition fair
कुनिहार में पोषण माह के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन की ओर से पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी वृत्त कुमारहट्टी में जिला स्तरीय पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं की ओर से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस पोषण मेले में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र तेगटा और आयुर्वेद विभाग की चिकित्सक डॉ. सीमा गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

सुरेंद्र तेगटा ने कहा कि सोलन जिला में पोषण अभियान को सफल बनाने और सभी को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यापक कार्य किया जा रहा है। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जहां महिलाओं को पोषण अभियान की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है, वहीं उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कौन-कौन से पौष्टिक आहार उपलब्ध हैं। आंगनबाड़ी वृत्त पर्यवेक्षिका भूमिका जग्गी ने कोविड-19 से निपटने के लिए लोगों को मास्क पहनने आदि पर जागरूक किया। कार्यक्रम में कुमारहट्टी, चेवा, खेल, बसेर, हिम्मतपुर, हरिपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर पोषाहार प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें पारंपरिक भोजन की पोषकता के बारे में उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी गई। इसी कड़ी में कंडाघाट विकास खंड के 118 आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की गईं। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण रैली, पोषाहार प्रदर्शनी और स्वच्छता बारे जानकारी प्रदान की गई। नालागढ़ विकास खंड के 445 आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। नालागढ़ में पोषण पंचायत का आयोजन करवाया गया। कम वजन वाले जन्मे बच्चों, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं के पोषाहार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

सोलन विकास खंड के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर लोगों को पोषण माह के तहत संपूर्ण पोषाहार और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। लोगों को शिशु के 1000 स्वर्णिम दिनों के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की गई। गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को टीकाकरण, प्रसव पूर्व जांच और स्तनपान के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed