फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Mamlig, Nalagarh, Kandaghat and Dharampur schools District level sports competitions will be held

Solan News: ममलीग, नालागढ़, कंडाघाट और धर्मपुर स्कूल में होंगी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं

Sat, 08 Jun 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 08 Jun 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला उच्च शिक्षा विभाग के क्रीड़ा संघ ने जारी किया खेल कैलेंडर
विज्ञापन

21 अगस्त से खंड और 9 सितंबर से होगी जिलास्तरीय प्रतियोगिता
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए होगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के स्कूलों की अंडर-19 लड़कियों और लड़कों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं ममलीग, नालागढ़ कंडाघाट और धर्मपुर स्कूलों में होगी। जिला उच्च शिक्षा विभाग के क्रीड़ा संघ ने वार्षिक खेलकूद का कैलेंडर भी जारी कर दिया है। इसमें खंडस्तर की प्रतियोगिता 21 अगस्त और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 सितंबर से होंगी। यह निर्णय उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. जगदीश नेगी की अध्यक्षता में क्रीड़ा संघ की बैठक में लिया गया।

जिला खेल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अंडर-19 लड़कों की कंडाघाट खंड की प्रतियोगिता चायल स्कूल में 21 से 23 अगस्त तक होगी। जबकि रामशहर खंड की प्रतियोगिता 21 से 23 चमधार, नालागढ़ की 28 से 30 अगस्त तक बटेन, अर्की खंड की भूमति स्कूल में 3 से 5 सिंतबर, कसौली खंड की कुठाड़ स्कूल में 3 से 5 सितंबर तक होगी। खंड स्तर प्रतियोगिता में विजेता टीमें जिलास्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इसमें लड़कों की सांस्कृतिक जिलास्तरीय प्रतियोगिता 19 से 22 सितंबर तक ममलीग में होगी। जबकि सामान्य खेलकूद प्रतियोगिता नालागढ़ में 14 से 16 सितंबर को होगी। इसके अलावा लड़कियों की सामान्य खेलकूद प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर को कंडाघाट में होगी। इसके अलावा मेजर खेलकूद प्रतियोगिता धर्मपुर में होगी। वहीं लड़कों और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता कुनिहार में करायी जाएगी। हालांकि अभी इस प्रतियोगिता के लिए समय तय नहीं किया गया है। जिसको लेकर क्रीड़ा संघ रणनीति तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed