फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Dharampur, teachers are being taught the tricks of teaching through play.

Solan News: धर्मपुर में शिक्षकों को सिखाए जा रहे खेल-खेल में पढ़ाने के गुर

Wed, 04 Mar 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
समग्र शिक्षा की ओर से किया जा रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। शिक्षा खंड धर्मपुर में समग्र शिक्षा के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बीआरसीसी हॉल धर्मपुर में किया जा रहा है। शिविर का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सरला भाटिया और हेमचंद ने संयुक्त रूप से किया। इस शिविर में स्कूल के अध्यापकों को प्री-प्राइमरी के बच्चों को शिक्षा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन ज्योत्सना शर्मा, देवेंद्र पेजटा और राकेश कुमार ने बताया कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में अध्यापकों को खेल-खेल में बाल वाटिका 1, 2 और 3 के बच्चों को पढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। इसका उद्देश्य है कि अध्यापक स्कूलों में जाकर इन विधियों का उपयोग करें और बच्चों को मजेदार तरीके से शिक्षा प्रदान करें। इसके अतिरिक्त, बच्चों के खेलने के लिए खिलौने और अन्य वस्तुओं की व्यवस्था की गई है, ताकि अध्यापक इनका उपयोग करके बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद कर सकें। शिविर में लगभग 55 अध्यापकों को ईसीसीई के मॉड्यूल, हिम वाटिका प्लानर, जादुई पिटारा और पंच कोषों के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक बीआरसीसी कार्यालय से प्रीति शर्मा अत्री और हिताशा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन डाइट सोलन के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed