फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In Baddi, 51,700 rupees and mobile phones were looted from truck drivers by posing as fake police

Solan News: बद्दी में फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालकों से लूटे 51,700 व मोबाइल

Thu, 10 Apr 2025 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
कार में सवार होकर आते थे फर्जी पुलिस के दो लोग, तीन ट्रक चालकों के साथ मारपीट
विज्ञापन

पुलिस में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस की वर्दी पहले लोगों ने ट्रक चालकों से मारपीट के बाद पैसे लूट लिए। दो दिन में तीन ट्रक चालक लूट का शिकार हुए हैं। ट्रक चालकों से करीब 51,700 रुपये लूटे हैं। जबकि मोबाइल व अन्य चीजें भी ट्रक चालकों के पास नहीं छोड़ी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, बद्दी में पुलिस की वर्दी पहन कर बाहरी राज्यों के ट्रकों चालकों से मारपीट व पैसे लूट हो रही है। यह गिरोह पिछले काफी दिनों से बद्दी में सक्रिय हो रहा है। पहला मामला सात अप्रैल को थाना गांव में मल्टीनेशनल कंपनी के बाहर दो ट्रक के चालक के साथ हुआ। ट्रक चालक रात को ट्रक में सोया हुआ था। कार में सवार होकर दो लोग पुलिस की वर्दी में आए। पुलिस के नाम पर वहां पर खड़े दोनों चालकों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। नो पार्किंग में ट्रक खड़े करने पर चालकों धमकाने लगे और मारपीट की। एक चालक ने 700 रुपये निकाल लिए। जबकि दूसरे ट्रक चालक धर्मवीर को गाड़ी में बैठाकर सिसवां रोड ले गए। वहां ले जाकर चालक को जमकर पीटा। इसी के साथ 10,000 रुपये कैश व 31,000 रुपये ऑनलाइन के साथ मोबाइल छीन लिया। जान बचाकर जैसे-तैसे व्यक्ति बद्दी थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। वहीं, एक अन्य मामले में बद्दी के गैस प्लांट के समीप निजी कंपनी के बाहर खड़े ट्रक के चालक के साथ मारपीट की गई। यहां भी व्यक्ति के साथ मारपीट कर 10,000 रुपये लूट लिए। एसपी विनोद धीमान ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed