{"_id":"65eb0dbd5c11e2a4bf0daf54","slug":"illegal-mining-happening-in-haripur-sandoli-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-117686-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हरिपुर संडोली पंचायत में हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हरिपुर संडोली पंचायत में हो रहा अवैध खनन
Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
लोगों की उपजाऊ जमीन व मकानों को पैदा हुआ खतरा
स्कूल व गोशाला के नाम होनी है यह जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। हरिपुर संडोली पंचायत में हरिपुर संडोली श्मशान घाट के समीप अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। सड़क से मात्र 100 मीटर की दूरी पर यह अवैध खनन चल रहा है। इस खनन से तीस फीट गहरी खाई हो गई है। ऐसे में अन्य लोगों की उपजाऊ जमीन को भी खतरा पैदा हो गया है।
संडोली पंचायत के श्मशान घाट के समीप यह खनन पिछले काफी समय से बिना रोक-टोक के चल रहा है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के साथ यह खनन हो रहा है लेकिन यहां पर अभी तक किसी ने इसे नहीं रोका है। जहां पर खनन हो रहा है उसके साथ लगती जमीन के संचालकों ने चिंता जताई कि इस खनन से उनकी जमीन में भूमि कटाव का खतरा बढ़ गया है। बरसात में उनकी उपजाऊ जमीन लगातार हो रहे इस खनन का शिकार हो सकती है। यही नहीं यहां पर गांव को जाने वाला रास्ता भी है। जिस हिसाब से खनन हो रहा है यह रास्ता भी समाप्त हो जाएगा। यहां पर एक धागा मिल भी है। इसकी चार दिवारी के साथ लगते खनन से कंपनी को भी खतरा पैदा हो गया है।
पंचायत की प्रधान बेबी रानी व पूर्व प्रधान भाग सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे में यहां पर लगातार खनन हो रहा है। जिस स्थान पर खनन हो रहा है, वहीं पर करीब 48 बीघा जमीन स्कूल के नाम होनी है, वहीं 12 बीघा जमीन गोशाला को जानी है। लेकिन अभी यह सरकार के नाम है। इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, मगर खनन माफिया ने पहले ही इस जमीन से मिट्टी उठाना शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, जिला खनन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि खनन निरीक्षक को मौके पर जाने का निर्देश जारी किए जाएंगे।