फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Illegal extortion in the name of amusement rides on the very first day of the Subathu fair.

Solan News: सुबाथू मेले के पहले दिन ही झूलों के नाम पर अवैध वसूली

Sat, 19 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 19 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
श्री गुग्गामाड़ी मेला कमेटी के निर्धारित नियमों की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू (सोलन)। ऐतिहासिक एवं जिला स्तरीय श्री गुग्गा माड़ी मेले के पहले ही दिन झूलों के संचालकों पर तय दर से अधिक पैसे वसूलने के आरोप लगे हैं। मेले में मनोरंजन के प्रमुख साधन झूलों के टिकटों पर निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायत सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में रोष है।
मेला कमेटी के महासचिव मोहन बंगा के अनुसार, इस वर्ष मेले में झूलों के लिए 40 और 60 रुपये की दर निर्धारित की गई है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद झूला संचालकों ने मेले के पहले दिन से ही निर्धारित दरों से अधिक वसूली शुरू कर दी। बच्चों के झूले के लिए 50 रुपये और बड़े झूले के लिए 70 रुपये प्रति व्यक्ति लिए जाने की शिकायत सामने आई।
विज्ञापन

मेले में पहुंचे संदीप, निखिल, सूरज और अमित ने बताया कि उनसे निर्धारित दर से अधिक पैसे लिए गए। लोगों का कहना है कि झूला संचालकों की ओर से हर बार नियमों का पालन नहीं किया जाता और मनमाने तरीके से पैसे वसूले जाते हैं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग काउंटर पर नहीं लगाई दर सूची
शिकायत के दौरान झूलों के बुकिंग काउंटर पर निर्धारित दरों की सूची भी प्रदर्शित नहीं मिली। नियमानुसार प्रत्येक झूले के टिकट काउंटर पर मेला कमेटी की ओर से निर्धारित दर सूची स्पष्ट रूप से लगाना अनिवार्य है। लोगों का आरोप है कि दर सूची प्रदर्शित नहीं होने से श्रद्धालुओं को निर्धारित कीमत की जानकारी नहीं मिल पा रही है और इसका फायदा उठाकर अधिक राशि वसूली जा रही है।

उधर, मामले में एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि झूलों में हो रही अधिक वसूली को लेकर मेला कमेटी को निर्देश दिए गए हैं। कमेटी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि झूला संचालक निर्धारित दर के अनुसार ही शुल्क लें और लोगों से अतिरिक्त राशि की वसूली न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed