{"_id":"5d225e1e8ebc3e6d2278240a","slug":"if-plant-will-be-planted-on-birth-of-the-newborn-only-than-name-will-be-recorded-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनूठा फैसलाः नवजात के जन्म पर पौधा रोपेंगे तभी दर्ज होगा पंचायत में नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठा फैसलाः नवजात के जन्म पर पौधा रोपेंगे तभी दर्ज होगा पंचायत में नाम
Mon, 08 Jul 2019 02:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र झाड़माजरी की भटोलीकलां पंचायत ने पर्यावरण बचाने के लिए अनोखा फैसला लिया है। रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में निर्णय लिया कि बच्चे के जन्म के बाद परिवार के सदस्यों को एक पौधा रोपना होगा। वार्ड सदस्य रोपे पौधे का मुआयना करेंगे और उसी के बाद ही पंचायत के रजिस्टर में बच्चे का नाम दर्ज होगा।
विज्ञापन
दावा किया जा रहा है कि ऐसा निर्णय लेने वाली देश की पहली पंचायत है। जो लोग समय पर पौधा नहीं रोपेंगे उन्हें इसके लिए प्रेरित भी किया जाएगा। यह निर्णय लोगों पर जबरन थोपा नहीं जाएगा, इसमें लोगों से सहयोग मांगा जाएगा और उन्हें जागरूक किया जाएगा। सोलन जिले में सूबे के सबसे ज्यादा उद्योग हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भटोलीकलां के अंतर्गत झाड़माजरी औद्योगिक क्षेत्र आता हैं। इसी के चलते यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत ने सराहनीय फैसला लिया है। महिला पंचायत प्रधान सोनू देवी ने बताया कि बीपीएल परिवारों को लेकर ग्रामसभा रखी थी।
विज्ञापन
इसमें निर्णय लिया कि पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण को खत्म करने के लिए पंचायत में जो भी बच्चा पैदा होगा, उसका नाम पंचायत रजिस्टर में तभी दर्ज किया जाएगा जब परिवार बच्चे के नाम पर एक पौधा लगाएगा। उसकी रिपोर्ट पंचायत में आएगी तो तुरंत शिशु का नाम दर्ज कर दिया जाएगा।