फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   If dirt is found in the tanks, action will be taken against the school head

Solan News: टंकियों में मिली गंदगी तो स्कूल मुखिया पर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Apr 2024 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 17 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
परवाणू में डायरिया के मामले आने के बाद शिक्षा विभाग सख्त
विज्ञापन

पानी की टंकियों की सफाई के लिए स्कूल प्रबंधन को दिए निर्देश
जिला शिक्षा विभाग की टीम करेगी स्कूलों का औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के परवाणू क्षेत्र में डायरिया फैलने के बाद सभी विभाग अलर्ट हो गए हैं। परवाणू के सरकारी स्कूल में पानी के सैंपल फेल होने के बाद शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग ने जिले के सभी स्कूलों को एक सप्ताह में पानी की टंकियों की सफाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद विभाग की टीम निरीक्षण भी करेगी। इस बीच यदि पानी की टंकी में गंदगी या अन्य अनियमितता मिली तो स्कूल मुखिया पर नियमानुसार कार्रवाई भी होगी।
गर्मी के दौरान जलजनित रोग का भी प्रकोप बढ़ जाता है। परवाणू में इन दिनों रोजाना डायरिया के रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। बीमारी फैलने का कारण पानी में गंदगी बताया जा रहा है। विभाग ने अध्यापकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह स्कूल में विद्यार्थियों को डायरिया, पीलिया, उल्टी, दस्त एवं अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक करने व स्कूल एवं घर में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित करें। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने स्कूलों में पेयजल भंडारण में पानी की गुणवत्ता एवं सफाई को पुख्ता करने के लिए जल शक्ति विभाग से भी इसकी जांच करवाएं।
विज्ञापन

उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया जिले के सभी स्कूल प्रबंधनों को पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्कूल के आस-पास पानी भी एकत्रित न होने दें। इसके अलावा पानी की सैंपलिंग करवाने को भी कहा है। विभाग की टीम भी स्कूलों का निरीक्षण करेगी। जिसमें अनियमितता होने पर स्कूल मुखिया पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed