फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Idol of Lord Ganesha immersed with due rituals in Chail.

Solan News: चायल में विधि-विधान से किया श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन

Sun, 27 Sep 2026 11:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 27 Sep 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
11 दिवसीय श्री गणेश उत्सव का हुआ भव्य समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चायल में गत 11 दिनों से समस्त चायलवासियों के सहयोग एवं श्रीजी परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजित गणेश उत्सव का शुक्रवार को श्री गणेश की प्रतिमा के विधि-विधानपूर्वक विसर्जन के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर गोबर एवं मिट्टी से निर्मित श्री गणेश की प्रतिमा का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। कार्यक्रम में श्रीहित अभय विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उनके सान्निध्य में समस्त धार्मिक आयोजन संपन्न हुए।
ग्यारह दिनों तक चले इस उत्सव के दौरान रोजाना और शाम श्री गणेश का विधि-विधानपूर्वक पूजन, पाठ एवं आरती के साथ सत्संग और कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे चायल क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। शुक्रवार देर शाम, 25 सितंबर को विसर्जन कार्यक्रम के उपरांत श्रीजी परिवार ट्रस्ट की ओर से खीर एवं मालपुओं के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ चायल पहुंचे श्रद्धालुओं एवं बाहर से आए लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्रीहित अभय ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। उन्होंने गणेश उत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चायलवासियों, श्रद्धालुओं एवं ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed