{"_id":"6a81a8dfe38271311c0e9a53","slug":"husband-stabs-wife-to-death-while-drunk-absconding-solan-news-c-176-1-ssml1044-176553-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बरेली के विशेष ध्यानार्थ... शराब के नशे में घर पहुंचा पति, बहस के बाद पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बरेली के विशेष ध्यानार्थ... शराब के नशे में घर पहुंचा पति, बहस के बाद पत्नी की चाकू घोंपकर हत्या
Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां में शनिवार रात की घटना
पुलिस ने दर्ज किया केस, बरेली का रहने वाला आरोपी फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के जुड्डी कलां में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के पेट में चाकू से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान 33 वर्षीय सुनेहरी देवी पत्नी दाता राम के रूप में हुई है। दंपती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के डकपुरा गांव का रहने वाला था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दाता राम अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ जुड्डी कलां में किराये के मकान में रहता था। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उद्योगों में छुट्टी होने के कारण वह घर पर ही था। आरोप है कि शनिवार शाम करीब 9:30 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से कहासुनी करने लगा। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता ने पहले मां के साथ बहस की और फिर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उसने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी के पेट पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आसपास के पड़ोसी पहुंचे और गंभीर घायल महिला को उपचार के लिए बद्दी अस्पताल ले गए। हालांकि, अत्यधिक खून बह जाने के कारण महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बद्दी अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सोमवार को शव का बिलासपुर स्थित एम्स में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी दाता राम की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।