फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   affter Dispute with wife husband caught a suscided

पत्नी से विवाद के बाद फंदे पर लटक गया युवक, मौत

Wed, 31 Aug 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 31 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
affter Dispute with wife husband caught a suscided
रोज की कलह के चलते एक घर के मुखिया ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला बद्दी क्षेत्र का है। - फोटो : Demo pic

रोज की कलह के चलते एक घर के मुखिया ने फंदा लगाकर जान दे दी। मामला बद्दी क्षेत्र का है। यहां पांच साल पहले लव मैरिज करने वाले 28 साल के युवक ने खुदकुशी की है। पुलिस की जांच के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले दंपति जोड़े के बीच मंगलवार रात काफी कहासुनी हुई।

विज्ञापन


अवैध संबंधों के शक को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इस कहासुनी के बाद पति ने रात को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि पांच साल पहले दोनों के बीच कोर्ट के माध्यम से लव मैरिज हुई थी। दोनों का एक चार साल का बच्चा भी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यूपी के शबल जिला निवासी परमिंद्र उर्फ लंबू (28) पुत्र खेम सिंह अपनी पत्नी के साथ ही झाड़माजरी के एक उद्योग में काम करता था। दंपति जोड़ा काफी समय से झाड़माजरी में महेंद्र सिंह के मकान में रह रहे थे। लंबू अपनी पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच पहले से ही झगड़े भी हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को भी लंबू और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों ही सो गए थे। रात करीब एक बजे जब पत्नी की आंख खुली तो लंबू कमरे की छत में लगी लोहे की कुंडी के साथ दुप्पटा बांधकर लटका हुआ था। एसपी बददी बशेर सिंह ने कहा कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। बहरहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले के हर पहलू पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed